Pathaan की बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन ने दिया ऐसा बयान, शाहरुख खान ने दिया प्यार भरा जवाब

Ajay Devgn On Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही झंडे गाड़ रही है। एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म को लेकर जबरदस्त रिएक्शन देखा जा रहा है। ऐसे में सिर्फ शाहरुख फैंस ही नहीं.. बल्कि फिल्म इंडस्ट्री भी खुशी जता रही है।
सुपरस्टार अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'भोला' के टीजर लॉन्च के दौरान भी पठान की एडवांस बुकिंग पर रिएक्शन दिया है। मीडिया से बातचीत करने के दौरान अजय देवगन ने कहा, "मैं तो चाहता हूं जो फिल्म रिलीज हो वो सुपर डुपर हिट हो क्योंकि पूरी इंडस्ट्री एक ही है। जैसे पठान रिलीज हो रही है। पठान की एडवांस बुकिंग इतनी शानदार है कि आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ है। मैं दिल से बहुत खुश हूं और मैं सभी को यही कहता हूं कि हमें इसके लिए बहुत खुश होना चाहिए।"
अजय देवगन ने बयान पर फिर #AskSRk सेशन के दौरान शाहरुख खान ने भी जवाब दिया है। शाहरुख ने एक फैन को जवाब देते हुए लिखा- "अजय कई वर्षों से मेरे और मेरे परिवार के समर्थन और प्यार के पिलर रहे हैं। वह एक अद्भुत अभिनेता और खूबसूरत इंसान हैं। स्ट्रॉग और शांत।"
इतना ही नहीं, बल्कि फैंस को सरप्राइज देते हुए.. फिर अजय देवगन ने भी शाहरुख को जवाब देते हुए लिखा, "प्रिय शाहरुख, आपके प्यार और प्रेसेंस के लिए धन्यवाद। मैं और आप जो बॉण्ड शेयर करते हैं, वो मेरे लिए बहुत खास है। पठान के कलेक्शंस आसमान छूने को तैयार है। मुझे खुशी है कि एक इंडस्ट्री के रूप में चीजें हमारे लिए बेहतर दिख रही हैं।"


Click it and Unblock the Notifications