तीन तलाक खत्म होने से खुश हैं अजय देवगन...दिया बयान
आज सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक पर ऐतिहासिक फैसला दिया है।पूरा देश इससे काफी खुश है और बॉलीवुड स्टार्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।हर कोई सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की तारीफ कर रहा।
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने ट्रिपल तलाक पर अह्म बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि "मुझे लगता है कि सभी इस फैसले से खुश हैं। मुझे ये काफी अजीब लगता है कि सिर्फ तीन शब्द बोल कर किसी की ज़िंदगी बरबाद कर सकते हैं।ये एक अच्छा कदम है। मैं खुश हूं।"

अजय देवगन अपनी अगली फिल्म बादशाहो के प्रमोशन में व्यस्त हैं।बादशाहो के अलावा अजय देवगन की इस साल गोलमाल अगेन रिलीज होगी। फि्ल्म का उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अजय देवगन के पास फिलहाल कई और फिल्में हैं जो प्री-प्रोड्क्शन स्टेज में हैं।


Click it and Unblock the Notifications