#MeToo: आमिर खान, अक्षय कुमार के बाद अजय देवगन का शानदार बयान- फिल्म से OUT
बीती रात निर्देशक लव रंजन पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि फिल्म प्यार का पंचनामा की ऑडिशन के दौरान लव रंजन ने उन्हें सबके सामने पूरे कपड़े उतारने को कहा था। साथ ही कई अभद्र सवाल किये थे। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी पूरी आपबीती शेयर की है। जिसे पढ़कर आप भी घृणा से भर जाएंगे।
#Me Too लिस्ट में बॉलीवुड के 12 सेलिब्रिटी अब तक शामिल- बलात्कार जैसे आरोप
बहरहाल, लव रंजन के साथ तीन फिल्में साइन कर चुके अजय देवगन ने इस मुद्दे पर कड़ा कदम उठाया है। अजय देवगन ने ट्विट किया है मैं ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं कर सकता हूं, जिसने एक औरत के साथ भी गलत किया हो।

सुपरस्टार ने लिखा- मी टू के तहत जो भी हो रहा है वह सब पढ़कर व्यथित हूं। मेरी कंपनी और मैं महिलाओं को पूरी इज्जत और सुरक्षा देने पर भरोसा रखते हैं। यदि किसी ने एक महिला के साथ भी गलत किया है तो ना ही ADF (Ajay Devgn Films) और ना मैं उसके मैं उसके साथ काम करने वाला हूं।
जाहिर तौर पर अजय देवगन यहां लव रंजन का जिक्र कर रहे हैं। बता दें, अजय देवगन लव रंजन की दो फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं.. जबकि एक फिल्म में बतौर एक्टर काम कर रहे हैं। ऐसे में अब इन तीनों ही फिल्मों पर तलवार लटक चुकी है। गौरतलब है कि आमिर खान (मुगल) और अक्षय कुमार (हाउसफुल 4) ने भी आरोपी निर्देशकों के साथ काम करने से इंकार कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications