काजोल-करण की फिर से हो गई दोस्ती..फैन्स खुश..जानिए अजय देवगन का रिएक्शन

By Shweta

काजोल के जन्मदिन पर करण जौहर और काजोल के गिले शिकवे दूर हो गए। हर कोई इससे काफी खुश हुआ क्योंकि सभी चाहते थे कि बॉलीवुड की ये आइडियल दोस्त फिर से एक हो जाएं। दोनों के बीच दरार क्यों आया ये कहानी किसी छिपी नहीं है। सभी जानते हैं कि शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल के क्लैश के दौरान क्या-क्या हुआ।

हाल में एक इंटरव्यू में जब अजय देवगन से इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ नहीं कहना ही बेहतर समझा। जी हां पत्नी काजोल और करण जौहर की दोस्ती पर अजय देवगन ने कोई रिएक्शन ही नहीं दिया।

ajay-devgn-reaction-on-karan-johar-kajol-friendship

उन्होंने बस इतना कहा कि "मैं कभी भी निजी विषयों पर बात नहीं करता। ये भी काफी निजी है। मैं सच में इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहता। मैं इस चीज को मेनटेन करके चलता हूं कि मैं निजी जिंदगी के बारे में कोई बात ना करूं।"

अजय देवगन से जब ये पूछा गया कि क्या उन्होंने काजोल की वीआईपी 2 देखी है तो उन्होंने कहा कि "मैं अभी अपने फिल्म रिलीज को लेकर काफी व्यस्त हूं।जब मौका मिलेगा देखूंगा। हालांकि हम और काजोल घर पर फिल्मों के बारे में बात नहीं करते।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X