हैदराबाद रेप केस पर भड़के अजय देवगन कहा, बेटियों की सुरक्षा नहीं, सिस्टम विफल है
हैदराबाद में महिला डॅाक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या से पूरा देश इस समय गुस्से में है। सोशल मीडिया से लेकर बॅालीवुड तक। हर जगह महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से सवाल उठाया जा रहा है।
साथ ही इस तरह की घटना का क्या असर देश पर हो रहा है। इस पर भी गंभीर तौर पर विचार किया जा रहा है। बीते पांच दिन से लगातार सोशल मीडिया पर बॅालीवुड से जुड़े कई स्टार्स अपना दर्द और गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

ऐसे में अजय देवगन ने भी ट्टिटर के जरिए इस पूरे मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। सलमान खान, अक्षय कुमार,ऋषि कपूर, जया बच्चन और वरुण धवन के बाद अब अजय देवगन ने हैदराबाद केस पर अपना दर्द सामने रखा है।


Click it and Unblock the Notifications