दृश्यम 2 की सफलता पर बोले Ajay Devgn, 'ऑडियंस का रिस्पॉस देखकर बहुत खुशी हो रही है, ये सिलसिला जारी रहे' VIDEO

Ajay Devgn reaction on Drishyam 2 success: अजय देवगन की लेटेस्ट फिल्म दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने रविवार को 27.17 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद 3 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 64.14 करोड़ तक पहुंच चुकी है। बता दें, फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही अपने बजट को पार कर लिया है और अब मुनाफा कमा रही है। फिल्म का सुपरहिट होना तय है।

हाल ही में अजय देवगन गोवा में चल रहे 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का हिस्सा बने थे। जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दृश्यम 2 की सफलता पर रिएक्शन दिया है और दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया पर खुशी जताई है।

सुपरस्टार ने कहा, "बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। जिस तरह से ऑडियंस ने रिएक्शन दिया है, उससे बहुत बहुत खुश हूं। अब उम्मीद है ये सिलसिला जारी रहे और आडियंस को सब फिल्में पसंद आए तो फिल्म इंडस्ट्री को बहुत खुशी होगी।"

कभी फिल्में काम करती हैं, कभी नहीं करती हैं

कभी फिल्में काम करती हैं, कभी नहीं करती हैं

तान्हाजी के लिए मिले नेशनल अवार्ड और अब इस फिल्म की सफलता पर अजय देवगन ने कहा, "यह सब काम का हिस्सा है। कभी फिल्में काम करती हैं, कभी नहीं करती हैं। हमें बस अपना काम मेहनत से करते जाना है, रिजल्ट खुद ब खुद आएगा।"

फिल्मों के चयन पर बोले अजय देवगन

फिल्मों के चयन पर बोले अजय देवगन

आगे फिल्मों का चुनाव कैसे करेंगे.. इस सवाल पर अजय देवगन ने कहा, "मैं हमेशा अपने दिल की सुनता हूं.. और आगे भी यही करूंगा"

बता दें, दृश्यम 2 अजय देवगन के करियर की चौथी सबसे बड़ी वीकेंड कलेक्शन देने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 64.14 करोड़ का कलेक्शन किया है। इससे ऊपर ये फिल्में हैं-

गोलमाल अगेन- 87.60 करोड़
सिंघम रिटर्न्स- 80 करोड़
सन ऑफ सरदार- 66 करोड़

दृश्यम 2 की सफलता पर बोले डायरेक्टर

दृश्यम 2 की सफलता पर बोले डायरेक्टर

डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने भी दृश्यम 2 की सफलता पर उत्साह जताया है। उन्होंने कहा,"ऑडियंस का रिस्पॉस जबरदस्त है। मुझे पता था कि मैंने एक ईमानदार फिल्म बनाई है जो मूल फिल्म की ब्लाइंड रीमेक नहीं थी। मेरी टीम में सभी ने इस पर वास्तव में कड़ी मेहनत की। लेकिन दर्शकों का प्यार कमाल का है और सभी उम्मीदों से परे है। मैं बहुत ख़ुश हूं।"

100 करोड़ क्लब

100 करोड़ क्लब

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म अपने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ तक पहुंच सकती है। खास बात है कि अजय देवगन की पिछली दो फिल्में फ्लॉप रही थीं- रनवे 34 और थैंक गॉड। ऐसे में इस फिल्म का कलेक्शन किसी फेस्टिवल से कम नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X