अक्षय कुमार के साथ फिल्म करने को बेताब, ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर का तगड़ा ऐलान, उछल पड़ेंगे फैंस

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चाएं हैं.. इसी बीच रोहित शेट्टी की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंबा जबरदस्त सुर्खियां बटोरे हुए हैं। सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रणवीर के साथ-साथ अजय देवगन भी धांसू अवतार में नजर आने वाले हैं। देखा जाए तो एक्शन फिल्मों के लिए रोहित के फेवरेट अजय देवगन ही हैं लेकिन इन दिनों रोहित शेट्टी किसी और सुपरस्टार के साथ काम करने के लिए बेताब हैं। ये सुपरस्टार बॉलीवुड के बेस्ट हीरो में गिने जाते हैं लेकिन रोहित शेट्टी के साथ इन्होंने कभी काम नहीं किया है।

[2019 की ब्लॉकबस्टर आ गई, सलमान-अक्षय सब धरे रह जाएंगे, 17 Flop के बाद भी सुपरस्टार]

ये सुपरस्टार और कोई नहीं बल्कि खिलाड़ी अक्षय कुमार हैं। जी हां! हाल ही में सिंबा के प्रमोशन के दौरान रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार के साथ काम करने की चाहत जाहिर की। बीते काफी दिनों से खबरें आ रही थीं कि सिंबा के बाद रोहित शेट्टी मसालेदार एंटरटेनर फिल्म बनाने वाले हैं और वो भी अक्षय कुमार के साथ। जब इस खबर पर रोहित शेट्टी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारे दिमाग में एक आइडिया है और मैं अक्षय के साथ काम करना चाहता हूं.. हम दोनों के बीच कई आइडियाज को लेकर मीटिंग भी हुई है। मैं मानता हूं कि अक्षय कुमार और मेरा कॉम्बिनेशन कमाल होगा।'

ajay-devgn-ranveer-singh-now-akshay-kumar-is-rohit-shetty-new-favorite-here-is-why

वहीं रोहित के इस बयान से एक बात तो तय है कि वे अक्षय कुमार के साथ काम करेंगे, हांलाकि अभी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। ये खबर फैंस के लिए वाकई किसी खुशखबरी से कम नहीं है। रोहित शेट्टी अपनी शानदार एंटरटेमेंट से भरी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी उनकी फिल्मों का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वहीं फिलहाल, अक्षय कुमार के पास कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। हाउसफुल 4 अभी पूरी हुई है तो वे अब केसरी की शूटिंग कर रहे हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों के बारे में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X