सूर्यवंशी प्रमोशन के लिए रोहित शेट्टी का मास्टरप्लान - तीनों सुपरहीरो - अक्षय - अजय - रणवीर
रोहित शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। और अब खबर है कि फिल्म के प्रमोशन के लिए रोहित शेट्टी ने मास्टरप्लान बना लिया है। अगर खबरों की मानें तो सूर्यवंशी के प्रमोशन में तीनों सुपरहीरो एक साथ दिखाई देंगे।
जी हां, रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स के तीनों सुपरहीरो - सिंघम अजय देवगन, सिंबा रणवीर सिंह और सूर्यवंशी अक्षय कुमार एक साथ फिल्म को प्रमोट करेंगे।

देखा जाए तो केवल रोहित शेट्टी ही इकलौते ऐसे डायरेक्टर हैं जो बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार्स से ऐसा करवा सकते हैं। अब इस खबर के बाद फिल्म का Hype और बढ़ चुका है।
इस मास्टरप्लान का सीधा असर दिखेगा फिल्म की टिकट खिड़की पर। अक्षय कुमार - कैटरीना कैफ स्टारर सूर्यवंशी, 24 मार्च की शाम को रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











