गूगल ट्रेंड्स में अजय देवगन नंबर 1, एक साल में लोगों ने किया सबसे ज्यादा सर्च- जानें टॉप 5 की लिस्ट
अजय देवगन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार अपनी फिल्मों को लेकर नहीं, बल्कि एक रिकॉर्ड को लेकर। बता दें, सुपरस्टार पिछले 12 महीनों में YouTube पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले भारतीय अभिनेता बन गए हैं। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, हर दिन लाखों लोगों द्वारा कई भारतीय अभिनेताओं को उनके माध्यम से खोजा जाता है। और इस लिस्ट में अजय देवगन को पिछले एक साल में टॉप पर रखा गया है।
अजय देवगन के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सलमान खान, तीसरे नंबर पर अल्लू अर्जुन, चौथे पर अमिताभ बच्चन और पांचवे नंबर पर थलपति विजय जैसे अन्य भारतीय सुपरस्टार शामिल हैं।

अजय देवगन को दर्शकों से जो प्यार मिलता आया है वह काबिले तारीफ है। हाल ही में उन्हें एक अन्य survey में युवा क्रांतिकारी, भगत सिंह के रूप में अपनी भूमिका के कारण वर्तमान पीढ़ी के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक के रूप में भी माना गया।
अपने तीन दशक के लंबे करियर में, अजय देवगन ने अपना एक खास ब्रांड-वैल्यू बनाया है। ना सिर्फ उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करती है, बल्कि समीक्षकों द्वारा भी सराही जाती रही है।


Click it and Unblock the Notifications
