अजय देवगन की ये बड़ी फिल्म नहीं हुई है डिब्बाबंद- सुपरस्टार ने खुद किया कंफर्म
लव रंजन ने अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा की थी। लेकिन बीच में अफवाहें उड़ने लगी थी कि रणबीर ने फिल्म रिजेक्ट कर दिया है और यह फिल्म डिब्बाबंद हो चुकी है। खैर, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने कंफर्म किया है कि ये फिल्म बन रही है और 2020 में फिल्म फ्लोर पर आएगी। फिल्म में रणबीर और अजय देवगन दोनों फाइनल हैं।
अजय देवगन ने कहा, मैं और रणबीर अगले साल की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग शुरु करूंगा.. जैसी की प्लानिंग थी। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। बता दें, इस फिल्म लव रंजन के साथ साथ भूषण कुमार यानि की टी-सीरिज भी प्रोड्यूस कर रही है।

यह एक रोमांटिक- कॉमेडी होगी.. और अफवाह है कि फिल्म में रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण दिखेंगी। इस फिल्म के लिए 2020 क्रिसमस ब्लॉक कर रखा गया है। यह दूसरी फिल्म होगी जिसमें रणबीर और अजय देवगन साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'राजनीति' में साथ काम किया था। दोनों ने फिल्म में सौतेले भाई की भूमिका निभाई थी।
फिलहाल अजय देवगन 5, 6 फिल्मों में व्यस्त हैं। एक तरह से 2019 से 2020 तक अजय देवगन बैक टू बैक फैंस के सामने आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications