बोले लव रंजन, अजय देवगन और रणबीर कपूर को साथ फिल्म करने में कोई दिक्कत नही है
निर्देशक लव रंजन सुपरस्टार अजय देवगन और रणबीर कपूर को एक फिल्म में लाकर काफी ज्यादा खुश है और काफी उत्साहित भी है। उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दोनो स्टार्स को एक साथ लाने में कोई परेशानी नहीं है और ना ही दोनो को एक साथ काम करने में कोई परेशानी है। लव रंजन ने बताया कि अजय देवगन ने स्क्रिप्ट पढ़ी है और उनको फिल्म कहानी काफी ज्यादा पसंद आई है।
इस फिल्म को अंकुर गर्ग प्रोड्यूस करेंगें और फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरु होगी जिसका लोगों को काफी ज्यादा इंतजार रहेगा। बता दे कि गर्ग ने इस बात को बताया है कि अभी इसका कुछ प्लान तो नहीं हुआ है लेकिन काम जल्द शुरु हो सकता है।

बता दें कि अजय देवगन इन दिनो दे फिल्मों की शूटिंग एक साथ कर रहे है। हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म रेड ने लोगों का खूब मनोरंजन किया और काफी ज्यादा पसंद आई थी।
इसके अलावा वो इस समय फिल्म तानाजी की शूटिंग कर रहे है जो कि एक योद्धा की सच्ची कहानी है। इसके अलावा अजय देवगन को लेकर खबर आई थी कि उनका चॉपर क्रैश होगा गया है।
व्हाट्स ऐप पर ये खबर आग की तरह फैल गई है और एक मिनट के लिए तो अजय के फैंस काफी ज्यादा हैरान भी हो गए थे। खबर थी कि हेलीकॉप्टर महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के पास स्थित एक हिल स्टेशन के पास क्रैश हो गया है।
इसके अलावा बात करें तो रणबीर कपूर की तो वो भी फिल्म संजू को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है और फिल्म में वो अभिनेता संजय दत्त का रोल करते हुए नजर आने वाले है।
बता दें कि फिल्म के की पोस्टर एक एक करके रिलीज कर दिए गए है और लोगों ने फिल्म के पोस्टर में दिखा अभिनेता का लुक काफी ज्यादा पसंद किया है।
लव रंजन की फिल्म में दोनो का होना इस बात को तो तय करता ही है कि फिल्म काफी बड़ी हिट होने वाली है क्योंकि इसके पहले दोनो ने कभी भी साथ में काम नहीं किया है। ऐसे में दोनो का फिल्म क्या रंग लेकर आती है ये को आने वाला समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications