अजय देवगन का 2018 दशहरा धमाका- हीरोईन के साथ सेट से तस्वीर LEAK
अजय देवगन, तबू और रकुल प्रीत सिंह स्टारर लव रंजन की फिल्म फ्लोर पर आ चुकी है। और फिल्म की शूटिंग पूरे जोर शोर से चल रही है। हाल ही में लंदन में हो रही शूटिंग से अजय देवगन और रकुल प्रीत की एक तस्वीर लीक हो गई है, जहां दोनों किसी गाने की तैयारी करते दिख रहे हैं। जहां रकुल बेहद खूबसूरत साड़ी में दिख रही हैं, वहीं अजय देवगन भी काफी हैंडसम लग रहे हैं।
'बागी 3' की ऐसी धमाकेदार ट्रेनिंग- ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार टाईगर!
लव रंजन के बैनर तले इस फिल्म का निर्देशन आकीव अली कर रहे हैं। फिल्म दशहरा में रिलीज होगी, यह तो फाइनल है.. लेकिन फिलहाल फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का टाइटल जुलाई अंत तक अनाउंस किया जाएगा। फिलहाल फिल्म के लिए 3- 4 टाइटल फाइनल किये गए हैं.. जिनमें से एक है- दे दे प्यार दे.

यह रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं टी- सीरीज। भूषण कुमार ने खुशी जताते हुए कहा है कि.. हम अजय देवगन की फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उम्मीद है फिल्म भारतीय ऑडियंस का मनोरंजन करेगी।


Click it and Unblock the Notifications