अजय देवगन की 100 करोड़ी फिल्म का सीक्वल फाइनल- स्क्रिप्ट पर जोर शोर से काम शुरु

By Staff

साल 2018 में आई अजय देवगन की फिल्म रेड ने अपने कंटेंट को लेकर बहुत तारीफ बटोरी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस फिल्म की सीक्वल की जोर शोर से तैयारी चल रही है। निर्माता भूषण कुमार ने कंफर्म किया है कि यह एक फ्रैंचाइजी होगी, जिसके तले उन रियल लाइफ हीरोज को दिखाया जाएगा, जो वर्दी नहीं पहनते हैं।

राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म रेड को अपनी दमदार कहानी, स्टारकास्ट और डॉयलॉग्स की वजह से बेहद पसंद किया गया था। यह फिल्म 1980 में उत्तर प्रदेश में हुए एक हाई-प्रोफाइल इनकम टैक्स केस पर आधारित थी।

Raid

भूषण कुमार ने इसके सीक्वल को कंफर्म करते हुए बताया- सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा, यह बिग मल्टी-फिल्म फ्रैंचाइज़ी होगी। अजय और मैं, कुमार मंगत जी के साथ, रेड को आगे ले जाना चाहते हैं। रेड 2 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। चूंकि रेड बहुत ज्यादा पसंद की गई थी, इसीलिए अगली कड़ी एक बड़ी जिम्मेदारी है। तानाजी की अपार सफलता के बाद, इस सहयोग पर बहुत अधिक दबाव है, उम्मीद है हम खरा उतरेंगे।

बहरहाल, यहां देंखे अजय देवगन के आने वाली फिल्मों की लिस्ट-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X