First Review: शानदार है 'रेड'.. तगड़ी कहानी.. अजय देवगन का जबरदस्त अभिनय
Recommended Video

Raid Movie Review : Ajay Devgn, Ileana D Cruz & Saurabh Shukla SHINE in the film ! | FilmiBeat
अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला स्टारर फिल्म 'रेड' देशभर में रिलीज हो चुकी है। लेकिन भारत में रिलीज होने से एक दिन पहले ही फिल्म यूएई में रिलीज कर दी गई थी.. जहां फिल्म की जमकर तारीफ की गई।
यूएई के दर्शक और समीक्षकों ने फिल्म को काफी पसंद किया है। खासकर अजय देवगन और सौरभ शुक्ला के अभिनय को काफी सराहा गया। फिल्म के विषय को फिल्म की USP बताई गई है। साथ ही सच्ची घटनाओं पर आधारित कुछ बेस्ट फिल्मों में शामिल किया है।

राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1980 में उत्तर प्रदेश में हुए एक हाई-प्रोफाइल इनकम टैक्स केस पर आधारित है। फिल्म की स्क्रीनप्ले कसी हुई है, जो लगातार दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखती है।


Click it and Unblock the Notifications











