अजय देवगन का 2018 धमाका.. 60 दिनों तक ताबड़तोड़ शूटिंग.. जानें DETAILS
अजय देवगन 2018 की तैयारी में लग चुके हैं। बता दें, अगले साल अजय देवगन की सबसे पहली फिल्म रिलीज होगी.. रेड। फिल्म 20 अप्रैल 2018 में रिलीज होगी। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग आज से शुरु हो चुकी है।
जब सलमान खान ने खुद का ही मजाक बना डाला.. सुपर फ्लॉप शो!
राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन एक इंकम टैक्स ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। जो कि उत्तर प्रदेश में घटी एक रियल घटना पर आधारित है। फिल्म की पूरी शूटिंग लखनऊ में की जाएगी।

फिल्म में अजय देवगन के साथ इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला भी मुख्य किरदारों में दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में लगातार 60 दिनों तक चलेगी। 'रेड' के म्यूजिक की जिम्मेदारी ली है अमित त्रिवेदी ने.. जबकि गीतकार होंगे अमिताभ भट्टाचार्य।
रेड के निर्देशक ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि, यह एक ऐसी कहानी है जो बड़े पर्दे पर जरूर आनी चाहिए। कोई शक नहीं कि इस किरदार के लिए अजय देवगन से ज्यादा बेहतर कोई नहीं हो सकता।
बहरहाल, यहां जानते हैं सुपरस्टार की आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











