..................... अजय देवगन ने अपनी फिल्म मेडे की शूटिंग भी रोकी | Ajay Devgn puts on hold the final schedule of his upcoming film May Day due to rising COVID-19 cases - Hindi Filmibeat

कोरोना का भयंकर कहर, अजय देवगन ने रोकी अपनी फिल्म 'मेडे', आखिरी शेड्यूल है बाकी

फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने ए एम्प्लॉइज (FWICE) ने फिल्मों, टीवी सीरियल्स और वेब शोज की शूटिंग को लेकर नए दिशानिर्देश जारी करते हुए इन्हें सख्ती से लागू करने का संकेत दिया है। जिसके बाद तमाम फिल्मों की थियेटर रिलीज टाली जा रही है और शूटिंग एक बार फिर बंद किये जा रहे हैं।

जहां पिछले दिनों पठान और ब्रह्मास्त्र के शूटिंग रूकने की खबर आ रही थी, वहीं अब अजय देवगन ने भी अपनी फिल्म 'मे डे' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग रोक दी है। अजय देवगन द्वारा निर्देशिक इस फिल्म अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन खुद दिखेंगे।

Ajay Devgn

साल 2020 दिसंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हैदराबाद में इस फिल्म का अहम हिस्सा शूट किया गया था। वहीं, हाल ही में अमिताभ बच्चन ने मुंबई में फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग की है।

अप्रैल के अंत में फिल्म की टीम 3 दिनों के शेड्यूल के लिए दोहा जाने वाली थी। लेकिन स्टॉफ की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए अजय देवगन ने इसे टाल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X