Ajay Devgn के फैन ने की हाथ पकड़ने की कोशिश, गुस्से में सुपरस्टार ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो वायरल

Ajay Devgn viral video: अजय देवगन एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनका फैनडम काफी विशाल है और वो खुद फैंस से काफी जुड़े रहते हैं। लेकिन पिछले दिनों अजय देवगन का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक्टर ने कुछ ऐसा रिएक्शन दे दिया है कि उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है।
दरअसल अजय देवगन की जन्मदिन के मौके पर सुपरस्टार की एक झलक के लिए मुंबई स्थित उनके घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी। सुपरस्टार ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और बाहर आकर सबसे मुलाकात की। इसी भीड़ में एक फैन ने अचानक उनका हाथ पकड़ लिया। जिसके रिस्पॉस में अजय देवगन ने तुरंत ही फैन का हाथ झटक दिया। अब इसी को लेकर नेटिजन्स अजय देवगन को ट्रोल कर रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सेल्फी लेने के लिए जब फैन ने अजय देवगन का हाथ पकड़ा तो उन्होने गुस्से में फौरन अपना हाथ छुड़ा लिया।
इस वीडियो पर कमेंट नेटिजन्स ने कहा कि अजय देवगन का बर्ताव बहुत अजीब था। एक यूजर ने लिखा- "आप फैन के दम पर ही बने हो और उन्हें ही अकड़ दिखा रहे हो", वहीं, दूसरे लिखा- "अगर आपको इज्जत चाहिए तो खुद भी करना सीखो। आपकी इस हरकत के बाद अब हम आपको सम्मान नहीं देंगे.." वहीं, कुछ फैंस अजय के सपोर्ट में भी आए और कहा कि फैंस को अपनी हदें समझनी चाहिए। आप किसी को भी यूं जबरदस्ती नहीं पकड़ सकते।
अजय देवगन फिलहाल अपनी फिल्म भोला को लेकर खबरों में बने हुए हैं। 30 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 49 करोड़ के लगभग का कलेक्शन कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications