#ClearHai: अक्षय कुमार के पास सलमान है...तो अजय देवगन के पास 'सुलतान' है!
अजय देवगन शिवाय के नुकसान से उबर कर एक बार फिर वापस खड़े हो चुके हैं। और फिल्मों में उनका धमाकेदार वापसी हो रही है हर रोल में...एक के बाद एक। अब वो नाना पाटेकर को लेकर फिल्म भी बना रहे हैं।
हाल ही में खबर थी कि अक्षय कुमार हीरो के तौर पर एक फिल्म करेंगे जिसे सलमान खान प्रोड्यूस करेंगे और इसे बॉलीवुड में एक नए दौर का शुरूआत मानी गई। जब सुपरस्टार्स एक दूसरे के साथ मिलकर अच्छा मुनाफे वाला सिनेमा दें।
अब अजय देवगन के पास भी सुलतान आ चुका है। यानि कि मराठी सिनेमा का सम्राट - नटसम्राट नाना पाटेकर। और खबरों की मानें तो अजय देवगन एक शानदार मराठी फिल्म प्लान कर रहे हैं।

इधर बॉलीवुड को एक नया चस्का लगा है और वो है मराठी फिल्में बनाने का। जहां प्रियंका चोपड़ा ने व्हेंटिलेटर नाम की फिल्म बनाई वहीं जॉन अब्राहम भी एक फिल्म बनाने वाले हैं।
रोहित शेट्टी और शाहरूख खान एक मराठी फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं, सलमान खान मराठी सिनेमा में ज़ोर शोर से सक्रिय हो चुके हैं और करण जौहर तो सैरात रीमेक को हिंदी में बनाने का काम शुरू कर चुके हैं। सबका एक ही कारण है - हिट होता मराठी सिनेमा।
हर किसी को अब मराठी सिनेमा में पैसा दिख रहा है। वैसे तो यहां सब बॉलीवुड फैन्स हैं लेकिन फिर भी हम आपको बता रहे हैं कुछ मराठी फिल्में जो इतनी शानदार हैं कि ज़रूर देखनी चाहिए-


Click it and Unblock the Notifications