प्रियंका चोपड़ा- अजय देवगन को पद्मश्री सम्मान.. रजनीकांत को पद्म विभूषण
[बॉलीवुड न्यूज] केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की सूची जारी की है। अन्य गणमान्य लोगों के साथ फिल्म जगत से भी कुछ सितारों को इन सम्मान के लिए चुना गया है। सुपरस्टार रजनीकांत को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से नवाजा जाएगा।

जबकि बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर, बॉलीवुड पार्श्वगायक उदित नारायण को तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण और प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन को देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है।
वाह.. सलमान खान की राह पर चल पड़ी हैं प्रियंका चोपड़ा.. शानदार!
भारतीय सिनेमा में अपने योगदान और दमदार अभिनय के लिए इन सितारों को इस सम्मान का हकदार माना गया है। प्रियंका चोपड़ा और अजय देवगन दोनों ही एक्टर ने पिछले साल बेहतरीन फिल्में दी हैं। अजय देवगन ने दृश्यम से फैंस का दिल जीता तो प्रियंका ने बाजीराव मस्तानी से तालियां बटोरी।
बॉलीवुड की बात करें तो अब तक अमिताभ बच्चन, विद्या बालन, शाहरूख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, आमिर खान, माधुरी दीक्षित और परेश रावल जैसे सितारों को यह सम्मान मिल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications

