मुंबई पुलिस के लॅाकडाउन जवाब पर अजय देवगन का जबरदस्त ट्वीट- जब बोलेंगे सिंघम खाकी पहन आ जाएगा
कोरोना वायरस के लॅाकडाउन के बीच इस वक्त मुंबई पुलिस और अजय देवगन के बीच चल रही बातचीत चर्चा में है। जहां लगातार दोनों एक दूसरे की तारीफ कर रहे हैं। सबसे पहले मुंबई पुलिस ने अजय देवगन को सिंघम कहते हुए शुक्रिया अदा किया।
वहीं अब अजय देवगन ने अपने नए ट्वीट में कहा है कि सिंघम को जब बुलायेंगे वो खाकी पहनकर आ जाएगा। आपको बता दें कि अजय देवगन लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से कोविड 19 के काम में जुटे मुंबई पुलिस और डॅाक्टर्स के योगदान की तारीफ कर रहे हैं।

वहीं कुछ दिन पहले उनकी बेटी और काजोल के कोरोना होने की अफवाह भी सामने आयी थी, जिसे अजय ने गलत बताया था। फिलहाल चलिए देखते हैं कि अजय देवगन के इस जबरदस्त ट्वीट को जिस पर फैंस गर्व कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications