..................... Ajay Devgn posts a heartfelt birthday wish for his dear friend Rohit Shetty and Aamir Khan | अजय देवगन ने अपने खास दोस्त रोहित शेट्टी और आमिर खान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा खास पोस्ट - Hindi Filmibeat

अजय देवगन ने अपने खास दोस्त रोहित शेट्टी और आमिर खान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा खास पोस्ट

आज बॉलीवुड के दो बॉक्स ऑफिस किंग अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं- फिल्म निर्माता- निर्देशक रोहित शेट्टी और बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान। जहां दुनियाभर के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनसे जुड़े यादें शेयर कर रहे हैं। वहीं, सुपरस्टार अजय देवगन ने भी अपने खास दोस्त रोहित शेट्टी और 'इश्क' को-स्टार आमिर खान को ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं है।

बता दें, अजय देवगन और रोहित शेट्टी की दोस्ती 30 सालों से भी ज्यादा पुरानी है। रोहित ने कई बार अपने करियर का श्रेय अजय देवगन को दिया है। निर्देशक ने फिल्म जमीन के साथ अपनी शुरुआत की थी, जिसमें अजय देवगन थे।

ajay-devgn-birthday-wish-for-rohit-shetty-and-aamir-khan

उसके बाद इस जोड़ी ने अब तक 8 हिट फिल्में दी हैं। जिनमें से पांच फिल्में बैक टू बैक हिट हैं। वहीं, इस जोड़ी की 5 फिल्में 100 करोड़ी क्लब में भी शामिल हो चुकी है। फिलहाल, सिंघम 3 और गोलमाल 5 पर रोहित शेट्टी काम कर रहे हैं।

अजय देवगन ने रोहित शेट्टी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- "Our collaborations have always left me thrilled, ROFL-ing and pumped for more! This marks another year of your brilliance, hard work and creativity. Happy birthday, my friend."

वहीं, आमिर खान की तस्वीर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा- Happy birthday Aamir Khan! Wishing you lots of love and happiness 😊 बता दें, अजय देवगन और आमिर खान ने 1997 में आई फिल्म 'इश्क' में साथ काम किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X