..................... 'नेशनल डॉक्टर्स डे' पर अजय देवगन ने किया ये पोस्ट! Ajay Devgn post on National Doctor's Day goes viral! - Hindi Filmibeat

'नेशनल डॉक्टर्स डे' पर अजय देवगन ने किया ये पोस्ट, बोले 'जीवन में मां और डॉक्टर्स महत्वपूर्ण हैं'

सभी को पता है कि कोरोना वायरस ने 2 साल से किस तरह कोहराम मचाया हुआ है और लोग मर रहे हैँ। ऐसे में डॉक्टर्स ही हैं जो कि एक उम्मीद की किरण बने हैं और कई डॉक्टर्स की जान भी गई है। आज यानि 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है और इस मौके पर लोग डॉक्टर्स को विश कर रहे हैँ। ऐसे में सुपरस्टार अजय देवगन का भी एक पोस्ट सामने आया है और उन्होने इस मौके पर काफी अच्छे अंदाज में डॉक्टरों को विश किया है।

अजय देवगन ने मां और डॉक्टर्स को लेकर एक प्यारी सी बात कही है। इसके अलावा निस्वार्थ सेवा करने के लिए शुक्रिया कहा है। अजय देवगन लिखते हैं कि..

ajay devgn, अजय देवगन

'सर्वशक्तिमान हाथों की बात करें तो डॉक्टर और माताएं जीवन में दो सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। आज, मेरे विचार और प्रार्थना चिकित्सा बिरादरी के साथ हैं, जिन्होंने इस महामारी के दौरान निस्वार्थ भाव से हमारी सेवा की है।'

अजय देवगन का ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। आज ही के दिन देश के महान डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है।

यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर लोग लगातार डॉक्टरों को लेकर पोस्ट कर रहे हैं। सुपरस्टार अजय देवगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो लोगों को विश करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X