शहीद दिवस पर अजय देवगन ने भगत सिंह के लिए किया पोस्ट, 'आपकी विचारधारा हमेशा जिंदा रहेगी'
23 मार्च, भारत के इतिहास का वो दिन जिसे शायद ही कभी कोई भूलेगा। 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन अंग्रेजों ने भगत सिंह को फांसी दी थी। उनके अलावा सुखदेव और राजगुरु भी इसमें शामिल थे। इन शहीदों की याद में आज का ये मनाया जाता है। इस मौके पर सभी लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और सुपरस्टार अजय देवगन का भी एक पोस्ट चर्चा में चल रहा है।
दरअसल उन्होने शहीद दिवस पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, 'शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की विचारधाराएं और आत्माएं हमेशा अविनाशी रहेंगी। दुश्मन आदमी को मार सकता है, उसके आदर्शों को नहीं! #शहीद दिवस!'

अजय देवगन का ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसपर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा फैंस उनकी फिल्म के लिए भी बधाई दे रहे हैं जो कि उन्होने शहीद भगत सिंह पर बनाई थी।
एक फैन ने लिखा है... ''इस मास्टरपीस के लिए Thnx सर, सच्ची सरधंजलि है ये फिल्म भगत सिंह जी के लिए।'' हालांकि अजय देवगन ने इसपर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। शहीद भगत सिंह पर बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं और उनमें शानदार सितारे भी नजर आ चुके हैं।
अजय देवगन की बात करें तो वो कई फिल्में कर चुके हैं जिनमें उन्होने देशप्रेमी का किरदार निभाया है। वर्कफ्रंट पर अजय देवगन अपनी फिल्म रनवे 34 को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और उनका बेसब्री से इंतजार हो रहा है। आप पढ़िए उनका ट्वीट..


Click it and Unblock the Notifications