अजय देवगन ने मालदीव से पोस्ट की तस्वीर, बेटे युग के साथ मस्ती करते आए नजर!
सुपरस्टार अजय देवगन को लेकर मशहूर है कि वो काम के साथ साथ अक्सर अपने परिवार और बच्चों के साथ भी नजर आते रहते हैं। जैसे ही उनको ब्रेक मिलता है वो अपने परिवार के साथ किसी ना किसी लोकेशन पर जाते हैं और फैमिली टाइम स्पेंड करते हैं। इस समय भी एक ऐसी ही तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जो कि सुपरस्टार ने खुद साझा की है। इस तस्वीर में अजय देवगन अपने बेटे युग के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं और ये तस्वीर मालदीव की है। अजय देवगन और युग एक बोट पर नजर आ रहे हैं और लाइफ जैकेट पहने हुए हैं।
अजय देवगन इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखते हैं.. 'युग ने सेफ्टी जैकेट पहनी हुई है, ये मैं हूं। जब हमने मालदीव में पानी में गोते लगाए, सितंबर के छोटे से ब्रेक में कुछ अच्छे मोमेंट्स को जिया है।'

अजय देवगन के इस पोस्ट पर लगातार लोग कमेंट कर रहे हैं। फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं कि वो अपने परिवार के लिए भी समय निकाल लेते हैँ। अजय देवगन कई तरह के प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी रहते हैं।
कुछ समय पहले खबर आई थी कि अभिनेता मैन वर्सेज वाइल्ड शो में नजर आएंगे। इसके बाद लोग इस शो का इंतजार कर रहे हैँ। इसके पहले सुपरस्टार रजनीकांत,
Recommended Video
अक्षय कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी मशहूर हस्ती इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। अजय देवगन इस समय कई दमदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और आने वाले समय में कई धमाके करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications