अजय देवगन ने 'मेडे' के सेट से पोस्ट की तस्वीर, अमिताभ बच्चन साथ आए नजर, ये था कारण!
सुपरस्टार अजय देवगन इस वक्त अपनी फिल्म मेडे को लेकर काफी चर्चा में है और इस समय एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जो कि खुद अजय देवगन ने पोस्ट की है। इस तस्वीर में उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। अजय देवगन ने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन लिखा है जो कि पसंद किया जा रहा है। अजय देवगन लिखते हैं.. 'सर, आपको एक अलग नजरिए से देखने से मुझे पता चला कि एक सच्चा कलाकार क्या होता है।
जन्मदिन की शुभकामनाएं।' दरअसल आज अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है और इस मौके पर कई लोग उनको लगातार विश कर रहे हैं। ये तस्वीर मेडे के शूटिंग के दौरान की है। मेडे में अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आने वाले हैं जबकि अजय देवगन कैमरे के पीछे से भी कमाल करने वाले हैं।

इस फिल्म की बात करें तो अजय देवगन काफी पहले ही इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर चुके थे। इस फिल्म में अभिनय के अलावा, अजय देवगन ने निर्देशन और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी उठाई है।
फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत.. पॉयलेट की भूमिका निभाते दिखेंगे। फिल्म काफी समय से सुर्खियों में है और लोगों का मानना है कि एक निर्देशक की तरह अजय देवगन काफी दमदार काम कर रहे हैं और अपना पूरी अनुभव इस फिल्म में लगाने वाले हैं।
इस फिल्म को लेकर लगातार कई तरह की खबरें सामने आई हैं और इसकी कहानी को लेकर पता चला था कि.. ये 2015 की सच्ची घटना पर आधारित होने वाली है। ये वो घटना है जब जब दोहा- कोच्ची फ्लाइट को खराब visibility की वजह से एक भंयकर दुर्घटना से बचाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











