मालूम था कि खलनायक बन जाऊंगा: अजय देवगन
फिल्म 'सन ऑफ सरदार' और फिल्म 'जब तक है जान' की रिलीज डेट को लेकर लड़ाई चोखी ही होती जा रही है। खबर है कि अजय देवगन ने अपनी फिल्म की रिलीज को लेकर यशराज क लीगल नोटिल भेजवाया था जिसे कि खारिज कर दिया गया है। दोनों फिल्मों की रिलीज को लेकर मीडिया में बहुत तरह की बातें हो रही है जिस पर पहली बार अजय देवगन ने मुंह खोला है।
अजय देवगन की ओर से खबर आ रही है कि उन्होंने कहा है कि उन्हें पता था कि अगर वो यशराज के खिलाफ कोई एक्शन लेते हैं तो उन्हें मी़डिया में खलनायक बना दिया जायेगा इस समय मीडिया जगत मुझे ऐसे ट्रीट कर रहा है जैसे कि मैंने कोई गुनाह कर दिया है।
अजय देवगन ने कहा है कि यह सच है कि उनकी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' की रिलीज डेट को बढ़ाने के लिए दवाब दिया जा रहा है लेकिन उन्होंने खुलकर यशराज का नाम नहीं लिया बस इतना बोला कि आप लोग जानते हैं कि मेरी फिल्म की रिलीज से किसको परेशानी हो सकती है।आपको बता दें कि यशराज की फिल्म 'जब तक है जान' और अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' दोनों ही 13 नवंबर को रिलीज हो रही है। एसओएस की टीम का कहना है कि यशराज उन्हें अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने के लिए कह रहा है।
इससे पहले शाहरूख खान ने कहा था कि उन्हें अजय देवगन की फिल्म से कोई खतरा नही हैं और ना ही वो अजय के खिलाफ है। यह मामला प्रोडक्शन हाउस का है इसलिए इस झगड़े को अजय बनाम शाहरूख नाम नहीं देना चाहिए। किसी भी फिल्म की रिलीज अगर समय पर ना हो तो काफी नुकसान होता है ऐसे में यशराज कैसे किसी को मना कर सकता है फिल्म रिलीज करने से। जो भी बातें फैलायी जा रही है वो सब बकवास है।


Click it and Unblock the Notifications
