थैंक गॉड: अगली फिल्म में यमराज की भूमिका में दिखाई देंगे अजय देवगन, लगाएंगे हंसी के ठहाके

अजय देवगन इस समय तेज़ी से अपने प्रोजेक्ट्स पूरे कर रहे हैं और नए प्रोजेक्ट्स साइन कर रहे हैं। अब खबर है कि इंदर कुमार की फिल्म थैंक गॉड में अजय देवगन मॉडर्न डे यमराज की भूमिका में दिखाई देंगे। ठीक उसी तरह, जिस तरह फिल्म ओह माय गॉड (OMG) में अक्षय कुमार, भगवान श्रीकृष्ण के मॉडर्न अवतार में दिखाई दिए थे।

दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने की है। गौरतलब है कि इस हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

ajay-devgn-plays-modern-day-yamraj-in-thank-god-just-like-akshay-kumar-s-krishna-from-omg

इससे पहले, यमराज की भूमिका में अक्षय कुमार और संजय दत्त भी दिखाई दे चुके हैं। जहां अक्षय कुमार एक एड में यमराज की भूमिका में दिखे थे वहीं संजय दत्त, वाह लाइफ हो तो ऐसी नाम की फिल्म में मॉडर्न यमराज की भूमिका में दिखाई दिए थे।

वहीं बात करें अजय देवगन के आगामी प्रोजेक्ट्स की तो अजय देवगन के पास कुछ छोटे प्रोजेक्ट्स हैं तो कुछ बेहद बड़े और महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट भी उनके हिस्से हैं। इसके अलावा इस साल वो एक बार फिर से निर्देशन की कमान संभालेंगे।

भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया

भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया

भुज की रिलीज़ डेट फिलहाल अनाउंस नहीं की गई है। फिल्म में अजय देवगन एक एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 1975 के भारत - पाकिस्तान युद्ध पर बनी है।

मैदान

मैदान

मैदान, सैयद अब्दुल रहीम पर बनी एक बायोपिक है। फिल्म 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज़ होनी है। फिल्म में अजय देवगन, मशहूर फुटबॉल कोच की भूमिका में दिखाई देंगे जिन्होंने लगातार भारत को फुटबॉल का सुनहरा समय दिखाया जहां भारत ने लगातार कई पदक जीते थे।

RRR

RRR

एस एस राजामौली की RRR में भी अजय देवगन एक कैमियो रोल में दिखाई देंगे। हालांकि उनके रोल की जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है।

सूर्यवंशी

सूर्यवंशी

रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में अजय देवगन अपने सिंघम अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म थियेटर में रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रही है और माना जा रहा है कि ये इंतज़ार, होली पर खत्म हो सकता है।

सिंघम 3

सिंघम 3

सूर्यवंशी के अलावा अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सिंघम 3 भी पाइपलाइन में हैं। हालांकि फिल्म पर काम कब शुरू होगा, ये फिलहाल तय नहीं है।

चाणक्य

चाणक्य

2022 में अजय देवगन, नीरज पांडे की फिल्म चाणक्य में दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए अजय देवगन का लुक बहुप्रतीक्षित है। ये फिल्म उनके करियर की काफी बड़ी फिल्म मानी जा रही है।

क्रैक रीमेक

क्रैक रीमेक

वहीं हाल ही में अजय देवगन का नाम रणवीर सिंह के साथ, साउथ की मशहूर फिल्म क्रैक के रीमेक के साथ जुड़ रहा है। इससे पहले, कैथी रीमेक केे साथ उनका नाम जुड़ चुका है।

सुपरविलेन फिल्म

सुपरविलेन फिल्म

इसके अलावा, अजय देवगन का नाम, यशराज फिल्म्स के एक प्रोजेक्ट के लिए भी फाईनल माना जा रहा है। ये एक सुपरहीरो फिल्म होगी जिसमें अजय देवगन विलेन की भूमिका निभाएंगे और अहान पांडे हीरो के तौर पर अपना डेब्यू करेंगे।

मे डे

मे डे

अजय देवगन, अमिताभ बच्चन को मे डे नाम की एक थ्रिलर फिल्म में डायरेक्ट भी कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन के को स्टार हैं।

गलवान वैली पर भी फिल्म

गलवान वैली पर भी फिल्म

लद्दाख के गलवान घाटी में हुए भारत- चीन तनाव पर अजय देवगन फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, इसमें 20 भारतीय सेना के जवानों के बलिदान की कहानी सुनाई जाएगी, जिन्होंने चीनी सेना का मुकाबला किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X