..................... Ajay Devgn plays a cameo in Rohit Shetty - Ranveer Singh's Simmba - Hindi Filmibeat

2018 का सबसे धमाकेदार क्लैश: दबंग 3 सलमान खान Vs सिंघम अजय देवगन!

रणवीर सिंह के टेंपर रीमेक का इंतज़ार तो सबको बेसब्री से है। फिल्म का पहला पोस्टर जब सबके सामने आया तो सबने इस की तुलना एक ही चीज़ से की। सिंबा को दबंग और सिंघम की कॉकटेल कहा गया।

हालांकि रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने इस बात को नकारा। लेकिन अब सिंबा और दिलचस्प हो चुकी है। खबर है कि सिंबा में अजय देवगन भी एक शानदार कैमियो करते नज़र आएंगे और हो सकता है कि सिंघम की यादें भी ताज़ा कर दें।

ajay-devgn-plays-a-cameo-in-rohit-shetty-ranveer-singh-s-simmba

लेकिन खबर इससे भी ज़्यादा धमाकेदार है। माना जा रहा है कि सलमान खान की दबंग 3 रोहित शेट्टी - रणवीर सिंह की सिंबा से क्लैश करेगी। यानि कि इस साल दिसंबर में आमने सामने होंगे दबंग और सिंघम।

दरअसल, रोहित शेट्टी की सिंबा पहले, शाहरूख खान की ज़ीरो से क्लैश हो रही थी। फिर उन्होंने अपनी फिल्म एक हफ्ता अागे बढ़ा ली। इसके बाद, खबर आई कि सलमान खान दबंग 3 के लिए दिसंबर की डेट ढूंढ रहे हैं।

अब सलमान खान भी शाहरूख खान से क्लैश करना नहीं चाहते थे इसलिए उन्होंने रणवीर सिंह से क्लैश करने की ठान ली है। अब रणवीर की टीम में जब अजय देवगन भी जुड़ गए हैं तो परदे पर सिंघम 3 से पहले ये सिंघम Vs दबंग देखना काफी दिलचस्प होगा।

वैसे जानिए बॉलीवुड के वो यादगार कैमियो, जिन्होंने पूरी फिल्म ही पलट दी -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X