..................... Ajay Devgn to play Chanakya in a Neeraj Pandey Film - Hindi Filmibeat

Breaking: अजय देवगन ने अनाउंस किया अपना अगला प्रोजेक्ट चाणक्य, अक्षय की फिल्म भी और डायरेक्टर भी!

अजय देवगन के लिए फिलहाल बॉलीवुड में आने वाला समय बहुत ज़्यादा शानदार होने वाला है। उनकी पास बेहतरीन फिल्मों की लाइन लगी हुई है और ताज़ा अनाउंसमेंट है नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही चाणक्य पर एक फिल्म। अजय देवगन ने थोड़ी देर पहले ही ट्वीट कर ये अनाउंसमेंट किया है। दिलचस्प ये है कि काफी समय से अक्षय कुमार के इस प्रोजेक्ट से जुड़ी होने की खबरें थीं।
[2020 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर : होगा खानदार धमाका, तगड़ी स्टारकास्ट के साथ]

अब अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा कि देश के सबसे बड़े चिंतक, चाणक्य की भूमिका करने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं। फिल्म रिलायंस इंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है और इसे डायरेक्टक कर रहे हैं नीरज पांडे। तानाजी के अलावा ये अजय देवगन की लगातार दूसरी पीरियड फिल्म होगी।

ajay-devgn-play-chanakya-a-neeraj-pandey-film

फिल्म के बारे में बात करते हुए नीरज पांडे ने कहा कि मैं इस फिल्म पर काफी समय से काम कर रहा हूं और दर्शकों को अजय देवगन को इस किरदार में देखकर काफी मज़ा आएगा। वहीं अजय देवगन ने नीरज पांडे के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं नीरज का काम काफी समय से देख रहा हूं और उसके साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे बताया कि चाणक्य एक किरदार के तौर पर ना सिर्फ लोगों में लोकप्रिय है बल्कि उन्हें उत्साहित और चकित भी करता है। इसमें कोई शक नहीं है कि ये किरदार लोगों को काफी आकर्षित करेगा और दर्शक इसे पूरा प्यार देंगे।

वैसे बॉलीवुड के सभी सुपरस्टार्स फिलहाल पीरियड फिल्मों में व्यस्त हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X