20 साल बाद अजय देवगन बनायेंगे 'फूल और कांटे' का रीमेक, फैंस के लिए तगड़ा सरप्राइज !
तानाजी की सुपरहिट सफलता के बाद अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म भुज, मैदान और सूर्यवंशी के साथ गोलमाल 5 को लेकर भी चर्चा में हैं। लेकिन इस बीच अजय देवगन ने अपनी 20 साल पुरानी डेब्यू फिल्म को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है।
आपको बता दें कि अजय देवगन ने खुद बताया कि फूल और कांटे का वह जल्द रीमेक बनाने वाले हैं। अजय देवगन फिलहाल सिनेमा के लिहाज से अपनी 100 फिल्म पार कर चुके हैं। तानाजी के साथ ये आंकड़ा पार हो चुका है।

लेकिन इस बीच अजय का पूरा ध्यान फिल्म निर्माण पर भी है। अजय जल्द ही द बिग बुल का भी निर्माण कर रहे हैं। इसमें अभिषेक बच्चन बिजनेस मैन की भूमिका में दिखाई देंगे। फिलहाल चलिए जानते हैं फूल और कांटे को लेकर अजय देवगन ने क्या कहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।


Click it and Unblock the Notifications