अजय देवगन ने पिता को किया फादर्स डे पर याद, 1000 लोगों से पिटने से बचाया था

अजय देवगन ने फादर्स डे के मौके अपने पिता वीरू देवगन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - जो लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं वो आपको छोड़कर कहीं नहीं जाते हैं। वो आपके साथ ही चलते हैं, हमेशा।

ये तस्वीर, अजय देवगन की डेब्यू फिल्म फूल और कांटे की है। अपने पिता के साथ अजय देवगन का रिश्ता कितना मज़ेदार था ये उन्होंने एक शो में बताया था।

ajay-devgn-phool-aur-kaante-pic-with-dad-veeru-devgan-who-saved-him-from-1000-angry-people

साजिद खान के एक शो पर अजय देवगन ने एक वाकया बताया। वो उस समय एक सफेद जीप में अपने दोस्तों के साथ घूमते थे और गाड़ी की स्पीड कभी कभी थोड़ी तेज़ हो जाती थी। गाड़ी में अजय देवगन के साथ उनके दोस्त भी होते थे।

एक बार सारे दोस्त जीप से थे कि अचानक सड़क पर एक बच्चा अपनी पतंग लेने दौड़ गया, अजय देवगन ने अचानक से ब्रेक लगाया और गाड़ी तेज़ी से रूकी। बच्चे को कुछ नहीं हुआ था लेकिन वो डर के मारे रोने लगा। इतने में वहां लगभग 1000 लोगों की भीड़ जम गई।

हर कोई अजय देवगन को पीटने लगा और कहने लगा कि इन रईसज़ादों को गाड़ी चलाने का ढंग नहीं मालूम है। ये बात जब वीरू देवगन को पता चली तो वो करीब 100 - 150 फाईटर लेकर अजय और उनके दोस्तों को बचाने पहुंचे। पूरा सीन पूरी तरह से फिल्मी हो गया था।

फूल और कांटे के एक्शन डायरेक्टर थो वीरू देवगन ने उन्होंने ही अजय देवगन की शानदार एंट्री डिज़ाइन की थी। अगर आपको याद नहीं है तो फूल और कांटे में अजय देवगन दो बाईक पर खड़े हुए एंट्री लेते हैं और ये बॉलीवुड में उनकी यादगार एंट्री हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X