अजय देवगन ने किया पिता वीरू देवगन का अंतिम संस्कार, काजोल को संभालती दिखीं ऐश्वर्या राय बच्चन
Recommended Video
आज सुबह ही अजय देवगन के पिता, वीरू देवगन के निधन की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड शोकाकुल है। उनकी मौत की खबर सुनकर लगभग हिंदी सिनेमा का हर सदस्य अजय देवगन के घर की तरफ उन्हें हौसला बंधाने के लिए दौड़ पड़ा। अजय देवगन के पिता वीरू देवगन बॉलीवुड के सबसे सशक्त एक्शन डायरेक्टर में से एक थे।
वीरू देवगन को क्रांति, मिस्टर इंडिया, मिस्टर नटवरलाल, शहंशाह जैसी फिल्मों के एक्शन के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड के हर छोटे बड़े नाम ने उनके साथ काम ज़रूर किया है। और यही कारण है कि उनके अंतिम संस्कार पर उनके आखिरी दर्शन के लिए बॉलीवुड का लगभग हर सदस्य मौजूद था।
जो लोग, वीरू देवगन के अंतिम संस्कार पर खुद नहीं पहुंच पाए उन्होंने ट्विटर के ज़रिए, देवगन परिवार को अपनी सहानुभूति दी। विकी कौशल के पिता, एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल इस मौके पर काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि वीरू देवगन ने ही उनके स्टंटमैन फॉर्म पर साईन किया और उन्हें अपनी टीम में लिया था।

वहीं अक्षय कुमार से लेकर आमिर खान ने उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दी। वीरू देवगन ने कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। वहीं उन्होंने दिल क्या करे जैसी फिल्में प्रोड्यूस भी की है। इस दुख की घड़ी में पूरा बॉलीवुड देवगन परिवार के साथ खड़ा है। हम भी दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











