बेटी नीसा के जन्मदिन पर भावुक हुए पिता अजय देवगन, लिखा- आपका होना मेरा सौभाग्य
अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा के लिए आज बेहद खास दिन है। नीसा देवगन 19 साल की हो गई है। नीसा देवगन का जन्म 20 अप्रैल 2003 में हुआ।खास मौके पर जहां अजय देवगन ने बेटी को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं, काजोल ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है और एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।
इस खास मौके पर अजय देवगन ने अपनी बेटी के लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया है। अजय देवगन ने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि हे बेटी,तुम खास हो। आज कल और हमेशा। जन्मदिन मुबारक हो नीसा। जन्मदिन मुबारक हो नीसा।

आपका होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इसके साथ अजय देवगन ने अपनी बेटी नीसा देवगन की एक खास क्लोजअप फोटो भी शेयर की है। पिछले साल काजोल ने बेटी नीसा के जन्मदिन पर खुलासा किया था कि वह बेटी के जन्म के दौरान काफी परेशान थीं।

काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा
काजोल ने यह भी बताया था कि नीसा को बड़े करने के दौरान उन्होंने काफी कुछ सीखा है। बता दें कि काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा पढ़ाई कर रही हैं। फिल्मों में माता-पिता की तरह वह भी खुद को खड़ा देखना चाहती हैं या नहीं इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं आयी है।

नीसा देवगन का स्टाइल और ग्लैमर
स्टाइल और ग्लैमर के लिहाज से नीसा देवगन काफी आगे हैं। अपने ग्लैमर अंदाज के कारण वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। कई बार उन्हें उनके लुक के कारण बुरी तरह ट्रोल भी किया जाता है।

काजोल की तरह हमशक्ल
काजोल की हमशक्ल दिखाई पड़ती हैं।सोशल मीडिया पर काजोल अक्सर बेटी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन काजोल से अधिक अजय देवगन के करीब हैं नीसा देवगन। अजय देवगन ने अपने एक इंटरव्यू में बेटी के लिए कहा था कि कुछ गलत करने पर उससे उन्हें डांट भी पड़ती हैं और कुछ अच्छा करे तो तारीफ भी मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications











