गोलमाल अगेन के सेट पर आराम फरमाते नजर आए अजय देवगन और परिणीति!

अजय देवगन और परिणीति चोपडा की गोलमाल अगेन के सेट से तस्वीर जिसमें दोनों आराम करते नजर आ रहे हैं।

By Shweta

गोलमाल अगेन इस साल की ऐसी फिल्म है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिर फिल्म से हर किसी को उम्मीद भी है कि फिल्म में मस्ती, धमाल और भरपूर मनोरंजन होगा। गोलमाल सीरिज की सभी फिल्में लोगों को काफी पसंद आई और आगे भी उम्मीद है कि फिल्म कमाल करेगी।

गोलमाल अगेन की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी चल रही है। फिल्म के ेसेट पर की एक नई तस्वीर आई है जिसमें परिणीति चोपड़ा और अजय देवगन सेट पर आराम करते नजर आ रहे हैं। दोनों ही काफी कूल अवतार में नजर आ रहे हैं।

हर कोई उनकी इस तस्वीर की तारीफ कर रहा है और साथ में गोलमाल का इंतजार कर रहे फैन्स की भी एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है। हर कोई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। जाहिर है कि एक अच्छी पारिवारिक कॉमेडी फिल्म आए जमाना हो गया है।

फिलहाल पूरी गोलमाल टीम हैदराबार में शूटिंग के साथ मस्ती भी कर रही है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और तब्बू पहली बार नजर आएंगे जिसके लिए फैन्स काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X