बॉलीवुड से स्टारडम की चमक कभी नहीं जा सकती है - अजय देवगन
अजय देवगन ने बॉलीवुड में स्टार सिस्टम पर बात करते हुए कहा कि ये एक ऐसी चीज़ है जो कभी खत्म नहीं होगी। हां, दर्शक समझदार हो गया है, चुन कर फिल्में देख रहा है और इसलिए हर स्टार पूरी कोशिश कर रहा है कि वो दर्शकों को उनके मन के मुताबिक चीज़ें दे सके।
पहले भी अजय देवगन ने अपने स्टारडम के बारे में खुलकर बात की हुई है। एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने बताया कि उन्हें अपनी स्टारडम के खोने का काफी डर रहता है।

अजय ने एक इंटरव्यू में कहा कि इतने सालों से इंडस्ट्री में हूं। लोगों के प्यार की और उनके सहयोग की आदत हो गई। अगर फैन्स एक दिन ऐसा करना बंद कर दें, तो इसका गहरा असर पड़ता है।
इसलिए हां, मुझे डर लगता है कि एक दिन ये स्टारडम चली जाएगी तो क्या होगा। हर किसी पर इसका असर पड़ता है। शायद यही वजह है कि वक्त के साथ मैं खुल गया हूं या यूं कहिए कि लोगों ने मुझे खोल दिया है।
जानिए अजय देवगन के कुछ दो टूक बयान -


Click it and Unblock the Notifications











