शाहरुख, सलमान, आमिर खान की फ्लॉप फिल्मों पर अजय देवगन का जबरदस्त बयान
2018 में अजय देवगन ने रेड जैसी 100 करोड़ी हिट फिल्म दी है। वहीं, 2019 में उनकी तीन, चार फिल्में लाइन में लगी हैं। हाल ही में अजय देवगन ने टोटल धमाल के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत की। जहां उनसे 2018 में शाहरुख खान, सलमान, आमिर खान की फ्लॉप फिल्मों पर सवाल किया गया। कोई शक नहीं कि सिंघम स्टार ने इस सवाल का जबरदस्त जवाब दिया।
अजय देवगन ने कहा, हर फिल्म की सफलता या बॉक्स ऑफिस नंबर्स अब स्क्रिप्ट पर निभर्र करती है। यदि मेरी भी फिल्म में कहानी नहीं होगी तो वो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलेगी। इन सारी फिल्मों की कहानी हो सकता है दर्शकों को पसंद नहीं आई इसीलिए फिल्म नहीं चली। यदि इन फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम किया जाता तो शायद ये फिल्में हिट होगीं। ये बात सभी सितारों पर निर्भर करती है।

बहरहाल, 2019 में अजय देवगन टोटल धमाल, दे दे प्यार दे, तानाजी जैसी अलग अलग तरह की फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जहां टोटल धमाल पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म है.. दे दे प्यार दे रोमांटिक कॉमेडी है और तानाजी है एक पीरियड बॉयोपिक।
यहां जानें फिलहाल किन किन फिल्मों से जुड़ा है अजय देवगन का नाम-


Click it and Unblock the Notifications











