बेटे युग का बर्थडे मनाने पहुंचे अजय देवगन, वेकेशन पर सिर्फ Boys- तस्वीर
एक्टर अजय देवगन ने फिल्म की शूटिंग से ऑफ लेकर बेटे का जन्मदिन सेलिब्रेट करने वेकेशन पर पहुंचे हैं। बहुत कम ही हुआ है जब अजय देवगन ऐसे छुट्टियों पर रिलैक्स नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर अजय देवगन ने बॉय गैंग के साथ फोटो शेयर करते हुए पार्टी की तस्वीर शेयर की। जिसमें उनका छोटा बेटा युग भी नजर आ रहे हैं।
अजय देवगन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, सभी बॉयज की पार्टी, एंडवेंचर और फन। इस तस्वीर में अजय देवगन के 11 साल के बेटे युग भी नजर आ रहे हैं। सभी स्विमिंग पूल किनारे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बता दें अजय देवगन युग का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे हैं। 13 सितंबर को अजय देवगन और काजोल के छोटे बेटे युग का जन्मदिन था।

अजय देवगन ने बेटे का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए अपनी फिल्म मेडे की शूटिंग भी बीच में छोड़ दी। वह बेटे का जन्मदिन मनाने और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंचे।
युग के बर्थडे पर अजय देवगन ने बेटे की प्यारी तस्वीर पोस्ट करते हुए विश किया था। वहीं काजोल ने भी युग के बर्थडे पर स्पेशल फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि ये 11 साल और हमेशा के लिए ये स्माइल। हैप्पी बर्थडे मेरे बेटे।

अजय देवगन और काजोल की बेटी
अजय देवगन और काजोल की एक बेटी न्यासा भी हैं। युग से वह बड़ी हैं। फिलहाल न्यासा सिंगापुर से अपनी पढ़ाई कर रही हैं। न्यासा कई बार मां काजोल के साथ स्पॉट होती हैं।

अजय देवगन की फिल्म मेडे
अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मेडे की शूटिंग में बिजी हैं। उनकी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह व बोमन ईरानी नजर आएंगे।

अपकमिंग फिल्में
अजय देवगन मेडे के अलावा थैंक गॉड को लेकर भी बिजी हैं। इंद्र कुमार की फिल्म थैंक गॉड का ऐलान हो चुका है जिसमें रकुल प्रीत और सिद्धार्थ मल्होत्रा अजय देवगन के साथ नजर आएंगे।

अजय देवगन का ओटीटी डेब्यू
अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म मैदान की शूटिंग पुरू कर चुके हैं। इसके अलावा वह ओटीटी पर ग्रैंड डेब्यू करने की तैयारी भी कर रहे हैं। साथ ही आरआरआर जैसा बड़ा प्रोजेक्ट भी उनके पास है।


Click it and Unblock the Notifications











