बॉलीवुड VS साउथ फिल्मों के बॉक्स ऑफिस तुलना पर अजय देवगन ने दिया रिएक्शन- 'सबसे पहले सूर्यवंशी आई'
लॉकडाउन के बीच ज्यादातर हिंदी फिल्मों ने जहां ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर रुख किया, वहीं साउथ फिल्मों का जलवा बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखा। बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि कंटेंट के मामले में भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री काफी आगे दिखी। हिंदी बेल्ट में भी कुछ फिल्मों ने अच्छी कमाई की है।
दिसंबर 2021 में रिलीज अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' की हिंदी डबिंग ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के ऊपर का बिजनेस कर सबको हैरान कर दिया। फिल्म आठवें हफ्ते में अभी भी कमाई कर रही है। वहीं, हिंदी फिल्मों में अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के अलावा कोई फिल्म कमाई नहीं दिखा पाई। सलमान खान स्टारर अंतिम, रणवीर सिंह की 83 जैसी फिल्मों को भी लिमिटेड दर्शक मिले।

हाल ही में जब एक इवेंट के दौरान सुपरस्टार अजय देवगन से बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की बॉक्स ऑफिस तुलना पर सवाल किया गया, तो एक्टर ने कहा- "ऐसा बिल्कुल नहीं है। अभी सिर्फ 4- 5 महीने ही हुए हैं थियेटर खुले हुए। सबसे पहले सूर्यवंशी आई- जो बहुत अच्छी चली। उसके बाद जब भी कोई अच्छी फिल्म आएगी, वो चाहे साउथ की हो, हॉलीवुड की हो या बॉलीवुड की- वो चलेगी जरूर।"

बड़ी हिंदी फिल्में आएगी तो अनुमान लगेगा
उन्होंने आगे कहा, "ऐसी कोई बड़ी फिल्में आई नहीं है हिंदी की। जब अच्छी फिल्में आएगी तो अपने आप पता चलेगा कि क्या चल रहा है और दर्शक क्या पसंद कर रहे हैं। अच्छी फिल्म किसी भी भाषा की हो, लोग देंखेगे।"

रुद्र - द एज ऑफ़ डार्कनेस
अजय देवगन की प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्टर डिज़्नी+ हॉटस्टार के वेब शो 'रुद्र - द एज ऑफ़ डार्कनेस' में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, इस सीरीज में राशि खन्ना, ईशा देओल, अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ये 4 मार्च से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

2022 में आने वाली फिल्में
इसके अलावा साल 2022 में एक्टर चार फिल्मों के साथ धमाका करने वाले हैं। 25 फरवरी को आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में वो कैमियो लेकिन अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिर 25 मार्च को आएगी RRR, ईद पर आएगी थ्रिलर- ड्रामा 'रनवे 34', 3 जून को रिलीज होगी 'मैदान' और 29 जुलाई को आने वाली है हल्की फुल्की कॉमेडी 'थैंक गॉड'..

फिल्मों की लंबी लाइन
इसके अलावा भी सुपरस्टार के पास फिल्मों की लाइन लगी है, जो 2023 तक रिलीज हो सकती हैं। इन फिल्मों में शामिल है.... सुपरहिट तमिल एक्शन फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक 'भोला',गलवान घाटी में हुए भारत- चीन तनाव पर फिल्म, सिंघम 3 और रेड 2..

फिल्में करेंगे प्रोड्यूस
एक्टिंग के अलावा एक्टर कुछ फिल्मों से बतौर प्रोडयूसर भी जुड़े हैं। जिनमें से मुख्य हैंकॉमेडी- ड्रामा फिल्म 'गोबर!' और तेलुगु हिट फिल्म 'नांधी' की रीमेक, जिसके लिए अजय देवगन और दिल राजू ने बतौर निर्माता हाथ मिलाया है।


Click it and Unblock the Notifications