''जिसकी फिल्म अच्छी होगी.. उसे फायदा होगा''- अजय देवगन
शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल की क्लैश पर अजय देवगन ने कमेंट करते हुए कहा, जिसकी फिल्म अच्छी होगी, उसे फायदा होगा।
दिवाली का मौका.. और दो बड़ी फिल्मों का क्लैश। जी हां, हम बात कर रहे हैं शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल के धमाकेदार क्लैश की। दोनों ही बिग बजट फिल्में हैं और फैंस के बीच दोनों का ही काफी क्रेज है।
बहरहाल, जब इस क्लैश को लेकर अजय देवगन से बात किया गया तो उन्होंने सीधे सीधे कहा कि दो बड़ी फिल्में हैं, तो ऑडियंस बंटेगें ही। यह प्री- दिवाली रिलीज हो रही है, तो हो सकता है इसे उतनी बड़ी ओपनिंग ना मिले, क्योंकि लोग व्यस्त रहते हैं। लेकिन वीकेंड खत्म होते ही, जिसकी फिल्म बेहतर होगी, उसे ही फायदा मिलेगा
अजय देवगन नहीं करेंगे इन 'सुपरस्टार्स' के साथ काम.. अक्षय कुमार और..

'शिवाय' में एक नहीं, बल्कि 5 दमदार विलेन होंगे। ये सभी खतरनाक और पॉवरफुल विलेन होंगे। बहरहाल, ये विलेन कौन होंगे, इस पर अभी तक अजय देवगन ने अभी तक पर्दा कर रखा है।
मार्केटिंग अभी तक दोनों ही फिल्मों ने मार्केटिंग नहीं शुरू की है। हालांकि शिवाय मार्केट के हिसाब से ज़्यादा बड़ी फिल्म नज़र आ रही है।
सोशल मीडिया पर भी अजय देवगन स्टारर शिवाय को लेकर सुगबुगाहट ज़्यादा है। लेकिन करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल के बाद चीज़ें बदलेंगी ज़रूर।
हाल ही में काजोल ने कहा- शिवाय ट्रेलर को जिस तरह का रिस्पॉस दिया गया था.. उससे हम सब बेहद उत्साहित हैं। thankfully, हमारे सामने शिवाय के रूप में एक अच्छी दमदार फिल्म तैयार है।
अजय देवगन की यह फिल्म 100 करोड़ के भारी भरकम बजट में बन रही है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि अजय फिल्म को 200 करोड़ कल्ब में शामिल करना चाहेंगे।
शिवाय को लेकर अजय देवगन फैंस का जो उत्साह, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। महीनों पहले ही फिल्म का माहौल बना हुआ है।
कोई शक नहीं कि शिवाय को जोरदार ओपनिंग मिलने वाली है। अब तक के रिएक्शन को देखते हुए फिल्म से 15-20 करोड़ तक की ओपनिंग की उम्मीद है। निगेटिव बात सिर्फ यह है कि फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के साथ क्लैश हो रही है।
ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूशन के बजट के लिए अजय देवगन के पास बिल्कुल अलग प्लान है। यानि करण जौहर को टक्कर देने के लिए अजय पूरी तरह से तैयार हैं।
फिल्म धीरे धीरे फैंस को और उत्साहित कर रही है। हर डॉयलोग, हर तस्वीर, हर गाने के साथ लोग शिवाय के लिए और क्रेजी हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications




















