''जिसकी फिल्म अच्छी होगी.. वह चलेगी.. मुझे CLASH से कोई परेशानी नहीं..''

'सुल्तान' और 'रईस' का क्लैश भले ही अब ना हो रहा हो, लेकिन इस साल दो और बड़ी फिल्में आपस में भिड़ने वाली है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' और करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की। बता दें, दोनों फिल्में दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।

बहरहाल, जब अजय देवगन से इस क्लैश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ साफ कहा कि उन्हें क्लैश से कोई परेशानी नहीं है। अजय देवगन ने कहा, मैं क्लैश को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेता.. जिसकी फिल्म अच्छी होती है.. वह हिट होती है.. सबकुछ आपके मेहनत पर निर्भर करता है..

DHAMAKA: 2017 में अजय देवगन की तीन फिल्में.. बैक 2 बैक..

शिवाय स्टार ने अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि आपकी फिल्म दर्शकों को पसंद आती है तो वह बॉक्स ऑफिस पर जरूर सफल होगी। हर किसी को अपनी फिल्म रिलीज डेट फिक्स करने का अधिकार है। जो जब चाहे अपनी फिल्म रिलीज करे। लेकिन हां, एक प्रोड्यूसर के तौर पर मुझे यह बात थोड़ी परेशान जरूर करती है।

अजय देवगन ने कहा कि, जब मैं बतौर प्रोड्यूसर या बिजनेस के लिहाज से सोचता हूं तो मुझे सामने वाला कभी गलत नहीं लगता। क्योंकि सभी अपनी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस हिट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैंने शिवाय की रिलीज डेट पहले फाइनल थी, इसीलिए मैं अपनी फिल्म उसी दिन रिलीज करूंगा।

यहां जानें अजय देवगन की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X