Opps.. शाहरूख खान के बारे में इतना कुछ बोल गए अजय देवगन!
[गपशप] अरे नहीं, यहां अच्छी खबर हैं। पिछले दिनों अजय देवगन और शाहरूख खान की एक तस्वीर काफी वायरल, जिसमें दोनों साथ डिनर करते और बातें करते दिख रहे थे। बहरहाल, अजय देवगन ने सबके बारे में साफ कहा कि, वे और शाहरूख दोस्त नहीं हैं, क्योंकि उन्हें कभी ज्यादा मिलने का मौका नहीं मिला। लिहाजा, वे जब भी मिले हैं, सिर्फ बतौर कलीग (colleague) मिले हैं। और हमारे बीच कोई तनातनी नहीं है।
अजय देवगन ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि मेरे और शाहरूख के साथ को लेकर ज्यादा हाइप इसीलिए बनाया जाता है, क्योंकि यहां कोई परेशानी नहीं है।' वहीं, शाहरूख खान के साथ काम करने की बात पर अजय ने कहा कि मुझे किसी के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है, यदि मैं अपने किरदार से संतुष्ट हूं..


Click it and Unblock the Notifications