..................... करण जौहर के साथ हुई अपनी तकरार पर बोले अजय देवगन | Ajay Devgn on his tiff with Karan Johar: We stand for our work, but we are not enemy - Hindi Filmibeat

करण जौहर के साथ अपनी तकरार पर बोले अजय देवगन- "हमारे बीच कोई दुश्मनी नहीं है"

ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय की रिलीज के दौरान दोनों फिल्मों से ज्यादा यदि किसी बात ने सुर्खियां बटोरी थी.. तो वो थी अजय देवगन और करण जौहर की तकरार ने। खैर, हाल ही में इस तकरार पर बात करते हुए अजय देवगन ने कहा कि हमारी रिश्ते कभी खराब नहीं हुए थे। सब अपनी फिल्म और काम के लिए स्टैंड लेते हैं। लेकिन फिर जब कभी मिलते हैं तो अपने मामले सुलझा लेते हैं।

अजय देवगन ने कहा, मैं समझता हूं कि आप अपने काम के लिए लड़ोगे और मैं अपने काम के लिए, इसमें कई बार डिफरेंस भी आता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि हम जिंदगी में कभी बात नहीं करेंगे। हम सभी एक ही इंडस्ट्री से जुड़े हैं। सबसे अच्छी बात है कि उसे सेटल कर आगे बढ़ो। झगड़े जितने भी हो लेकिन मुश्किल के वक्त में सभी साथ आ जाते हैं। हमारे सेट पर ईद और दिवाली सब साथ में मनाते हैं। हमारी इंडस्ट्री ने कभी भेदभाव नहीं रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X