..................... Ajay Devgn ने सलमान, शाहरुख, अक्षय के साथ अपनी दोस्ती पर किया कमेंट, तबू के साथ अपनी इक्वेशन को बताया स्पेशल | Ajay Devgn on his friendship with Salman Khan, Shahrukh Khan, Akshay Kumar and his equation with Tabu - Hindi Filmibeat

Ajay Devgn ने सलमान, शाहरुख, अक्षय के साथ अपनी दोस्ती पर किया कमेंट, तबू के साथ अपनी इक्वेशन को बताया स्पेशल

ajay-devgn-on-his-friendship-with-salman-khan-shahrukh-khan-akshay-kumar-and-his-equation-with-tabu

Ajay Devgn On Bollywood Friendships: अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री में कई दशक गुजारे हैं और इस दौरान उन्होंने कुछ बेहद खास रिश्ते बनाए हैं। अजय भले ही बहुत ज्यादा पार्टियों में नहीं दिखते हैं, लेकिन उनके कई बॉलीवुड में कई दोस्त हैं जो हमेशा उन्हें सपोर्ट करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने बी-टाउन दोस्तों के बारे में बात करते हुए अजय ने कहा कि हम सभी सिर्फ एक कॉल दूर हैं।

अजय देवगन ने कहा, "हम भले रोज मिलते ना हों, लेकिन हम आपस में बात करते हैं। हर कोई सिर्फ एक कॉल दूर है। और जरूरत पड़ने पर हम एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं। अक्षय, सलमान, शाहरुख, अभिषेक, अमित जी, सुनील शेट्टी, संजू... हम एक दूसरे पर भरोसा करते हैं और एक दूसरे के साथ हैं।"

कुछ दिनों पहले ही ट्विटर पर फैंस के साथ बातचीत में अजय ने शाहरुख खान की फिल्म पठान पर भी कमेंट किया था। जब एक फैन ने अजय देवगन से शाहरुख खान पर कमेंट करने को कहा, तो उन्होंने लिखा- only love for Pathaan.. बता दें, अजय और शाहरुख भले ज्यादा मिलते नहीं हैं, लेकिन काफी अच्छे दोस्त हैं।

तबू के साथ खास है दोस्ती

तबू के साथ खास है दोस्ती

वहीं, तबू के साथ अपनी दोस्ती पर बात करते हुए अजय देवगन ने कहा, "हम दोनों जब 13-14 साल के थे, तब से एक दूसरे को जानते हैं। हमारा इक्वेशन यारी दोस्ती और गाली गलौच वाला है। हम चाहे कितने भी पॉपुलर हो जाएं, दोस्ती वैसी ही रहेगी।"

कई फिल्मों में साथ किया है काम

कई फिल्मों में साथ किया है काम

अजय और तब्बू ने पहली बार फिल्म विजयपथ (1994) में साथ काम किया था, जो एक हिट फिल्म रही। इसके बाद उन्होंने हकीकत (1995), तक्षक (1999), दृश्यम (2015), गोलमाल अगेन (2017), और दे दे प्यार दे (2019) जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है।

भोला में दिखेंगे साथ

भोला में दिखेंगे साथ

वहीं, अजय देवगन की आगामी एक्शन- थ्रिलर फिल्म भोला में तबू दिखने वाली हैं। ये फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन भी अजय देवगन ने ही किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X