दो मिनट में फिल्म के लिए राजी हो गए अमिताभ बच्चन, अजय देवगन ने कहा- 'हम उनके सामने कुछ भी नहीं'
अजय देवगन एक ओर जहां बैक टू बैक फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं, वहीं निर्माण और निर्देशन से भी बराबर जुड़े हुए हैं। हाल ही में अजय देवगन ने अपने निर्देशन में बन रही इस फिल्म 'मेडे' पर बातें की और अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया। मेडे में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदारों में हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने कहा कि बिग बी के साथ काम करना खुशी की बात है। उन्होंने कहा, "उनके साथ काम करने में खुशी हुई। मैंने इतना समर्पित अभिनेता पहले कभी नहीं देखा, हम उनके सामने कुछ भी नहीं हैं। एक बार वह सेट पर होते हैं तो वह रिहर्सल करते रहते हैं, सीन के बारे में सोचते रहते हैं। यह अद्भुत है।"

इस फिल्म में अजय देवगन पॉयलेट की भूमिका में दिखेंगे। जबकि अमिताभ बच्चन के रोल पर अब तक कोई खबर नहीं आई है। बिग बी के साथ अपने संबंध पर अजय देवगन ने कहा, "मैं उन्हें तब से जानता हूं, जब मैं बच्चा था। उनके साथ एक अलग तरह का रिश्ता है। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है और अभी भी सीख रहा हूं। मेडे के लिए भी हामी भरने में उन्हें बस 2 मिनट लगे। उन्होंने नरेशन सुना और ऑन बोर्ड आ गए।


Click it and Unblock the Notifications











