Raid Trailer : ये है टिपिकल अजय देवगन फिल्म, दमदार डायलॉग और शानदार कहानी
Recommended Video

अगर आप अजय देवगन के फैन हैं तो आपके लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। जी हां आज उनकी फिल्म रेड का ट्रेलर आया है जिसमें अजय देवगन अपने सिग्नेचर अंदाज में नजर आ रहे हैं। अजय देवगन इस फिल्म में एक इन्कम टैक्स ऑफिसर की भूमिका में हैं और यह फिल्म भी रियल कहानी पर आधारित है।
अजय देवगन के अलावा फिल्म की पूरी स्टार कास्ट बहुत ही दमदार है और फिल्म के डायलोग भी काफी अच्छे हैं। फिल्म में इलियाना डिक्रूज अजय देवगन की पत्नी की भूमिका में नजर आ रही हैं और वो भी अपने किरदार में काफी खूबसूरत लग रही हैं। आप भी देखिए अजय देवगन की फिल्म रेड का ट्रेलर।
लंबे अरसे बाद अजय देवगन इस तरह की भूमिका में नजर आ रहे हैं। अजय देवगन को ऐसे किरदार में हमेशा से पसंद किया जाता है।फिल्म में सौरभ शुक्ला का भी अह्म किरदार है। फिल्म में वो विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर भी ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है ।फिल्म 16 मार्च को रिलीज होगी।
फिल्म में अजय देवगन का लुक काफी हद तक सिंघम जैसा है और फैन्स को उनका ये लुक पसंद भी है इसलिए पोस्टर आते हैं सिने प्रेमी फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म 1980 की रियल छापेमारी की कहानी पर आधारित है।
इस फिल्म को डायरेक्ट राजकुमार गुप्ता ने किया है। राजकुमार गुप्ता पहले भी नो वन किल्ड जेसिका, घनचक्कर, आमिर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। अजय देवगन के साथ ये उनकी पहली फिल्म होगी। तो वहीं फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अमित त्रिवेदी हैं और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य हैं।
अगर फिल्म की जोड़ी यानी अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की बात करें तो दोनों पहले भी बादशाहो में साथ में नजर आ चुके हैं। हालांकि इस फिल्म में लोगों ने दोनों को कुछ खास पसंद नहीं किया था लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म में दोनों को जरुर पसंद किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications