First LOOK: अजय देवगन की अगली फिल्म- हेलीकॉप्टर ईला, काजोल की पहली झलक
अजय देवगन बैनर तले काजोल की अगली फिल्म है- हेलीकॉप्टर ईला, जो 14 सितंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। अजय देवगन इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म आनंद गांधी के गुजराती प्ले बेटा कागड़ो पर आधारित है। यहां काजोल के बेटे का किरदार निभा रहे हैं रिद्धि सेन। फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज किया गया है, जहां काजोल का लुक सामने आया है।
मैं स्टार नहीं हूं, ये फेम मुझे श्रीदेवी की बेटी होने की वजह से मिला है - जाह्नवी कपूर
इस फिल्म में काजोल एक सिंगल मदर का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं, जो सिंगर बनना चाहती है। वहीं, नेहा धूपिया भी अहम किरदार में नजर आएंगी। रिद्धि सेन काजोल के बेटे बने हैं। बता दें, रिद्धि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेता रह चुके हैं। फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार कर रहे हैं।

फिल्म के इस पोस्टर में काजोल का लुक काफी मजेदार लग रहा है। जहां उन्होंने अपने बेटे को कठपुतला बनाकर रखा है.. और उसकी डोर काजोल के हाथों में है।
कोई शक नहीं कि काजोल फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन वहीं, अजय देवगन और काजोल के साथ ना आने का मलाल भी है। फिल्म पर बात करते हुए प्रदीप सरकार ने कहा- यह बेहद इमोशनल कहानी है और मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं। फिल्म के किरदार काफी दमदार हैं.. और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को इससे खास जुड़ाव हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











