अजय देवगन की नई फिल्म का एलान, 'मैदान' के साथ 2020 में होगा धमाका, शूटिंग शुरु

Recommended Video

Ajay Devgn starrer biopic Maidaan first poster gets revealed | FilmiBeat

अजय देवगन की अगली फिल्म की घोषणा कर दी गई है, जिसका नाम है 'मैदान'। सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित इस फिल्म के निर्देशक हैं अमित शर्मा, जिन्होंने 2018 में बधाई हो जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। फिल्म में अजय देवगन के साथ दिखेंगी कृति सुरेश। 'मैदान' की शूटिंग आज से ही शुरु हो चुकी है, जबकि फिल्म 2020 के अंत तक रिलीज हो सकती है। फिलहाल रिलीज डेट फाइनल नहीं किया गया है।

फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें लिखा है- भारतीय फुटबॉल का स्वर्ण काल (The Golden Era of Indian Football)। फिल्म को बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Maidaan

सैयद अब्दुल रहीम, भारत के सबसे बड़े फुटबॉल कोच में से एक माने जाते हैं, जिन्होंने 1952 से 1962 तक राज किया। इस फिल्म में अजय देवगन एक फुटबॉल कोच की भूमिका में दिखेंगे। अजय देवगन और बोनी कपूर इस फिल्म के साथ 16 साल बाद एक साथ आ रहे हैं। यह फिल्म पूरी तरह से बॉयोपिक नहीं होगी। बल्कि एक कोच और उसकी टीम के संबंधों की दिखाएगी।

बहरहाल, यहां जानें मैदान के अलावा, किन किन फिल्मों में व्यस्त हैं अजय देवगन-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X