..................... क्या अक्षय कुमार से छीन ली अजय देवगन ने फिल्म? गलवान घाटी पर बनेगी फिल्म, ट्विटर ने ऐसे लिए मजे Ajay Devgn new film on Galwan Valley memes viral on twitter fans says You stole Akshay Kumar film - Hindi Filmibeat

क्या अक्षय कुमार से छीन ली अजय देवगन ने फिल्म? गलवान घाटी पर बनेगी फिल्म, ट्विटर ने ऐसे लिए मजे

चीनी सेना द्वारा गलवान घाटी पर आक्रमण करने के दौरान 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। अब इस हालिया घटना पर बॉलीवुड के "सिंघम" अजय देवगन ने फिल्म बनाने का ऐलान किया। जैसे ही ये बड़ी खबर सामने आई तो, तो ट्विटर पर अजय देवगन हैशटैग ट्रेंड करने लगा। इस पर कई मजेदार मीम्स भी वायरल होने लगे। ऐसे में ज्यादातर मीम्स अक्षय कुमार से जुड़े थे। जहां फैंस ने कहा कि अजय देवगन भी अब अक्षय कुमार की राह पर निकल पड़े हैं।

अजय देवगन की फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद ट्विटर पर #GalwanValley Basically #AjayDevgn एक बार फिर ट्रेंड करने लगे। यहां फैंस अक्षय कुमार के हाथ से देशभक्ति से जुड़ी फिल्म निकल जाने को लेकर मजाक करते नजर आए। अक्षय कुमार और अजय देवगन से जुड़े कई मजेदार मीम्स वायरल हुए। फैंस ने तो ये भी कहा कि अक्षय कुमार ने अजय देवगन ने ये फिल्म छीन ली है।

ये तो सभी जानते हैं कि पिछले कई सालों से अक्षय कुमार देशभक्ति से जुड़े फिल्में करते आ रहे हैं। गोल्ड, एयरलिफ्ट, हॉलीडे, केसरी, मिशन मंगल जैसी ढेरों फिल्में हैं जहां अक्षय कुमार इसी जॉनर की फिल्में करते नजर आए। लेकिन हाल ही में हुई इस घटना पर अजय देवगन ने फिल्म बनाने का निर्णय किया। जिसे लेकर फैंस मजे लेते नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X