First LOOK: अजय देवगन- काजोल की अगली फिल्म- हेलीकॉप्टर ईला, 14 सितंबर रिलीज
अजय देवगन ने काजोल की अगली फिल्म का नाम और पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म का होगा- हेलीकॉप्टर ईला, जो 14 सितंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। अजय देवगन इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म आनंद गांधी के गुजराती प्ले बेटा कागड़ो पर आधारित है। यहां काजोल के बेटे का किरदार निभा रहे हैं रिद्धि सेन। बता दें, रिद्धि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेता रह चुके हैं।
खान सुपरस्टार की 1000 करोड़ी महाभारत को टक्कर- 2019 में होगा धमाका!
इस फिल्म में काजोल एक सिंगल मदर का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं, जो सिंगर बनना चाहती है। वहीं, नेहा धूपिया भी अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार कर रहे हैं।

कोई शक नहीं कि काजोल फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन वहीं, अजय देवगन और काजोल के साथ ना आने का मलाल भी है। फिल्म पर बात करते हुए प्रदीप सरकार ने कहा- यह बेहद इमोशनल कहानी है और मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं। फिल्म के किरदार काफी दमदार हैं.. और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को इससे खास जुड़ाव हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











