तानाजी के बाद अजय देवगन की 100 करोड़ी फिल्म, 50 साल का सबसे बड़ा ऐलान, फैंस के लिए बड़ी खबर !
मेगाबजट फिल्मों की लिस्ट से अक्षय कुमार की जगह अजय देवगन का नाम सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक यशराज फिल्म्स ने अपने आगामी बिग बजट फिल्म के लिए अक्षय कुमार की जगह अजय देवगन का नाम फाइनल कर दिया है। आपको याद दिला दें कि अक्षय कुमार पहले ही पृथ्वीराज फिल्म के लिए यश राज के साथ काम कर रहे हैं। इसके पीछे 100 करोड़ से अधिक का बजट मेकर्स ने तय किया है।
यशराज जल्द अपने एक और नए प्रोजेक्ट का ऐलान करने वाला है। ऐसा पहला मौका होगा जब यशराज के साथ मिलकर अजय देवगन कोई फिल्म करेंगे। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार आदित्य चोपड़ा ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए अजय देवगन को साइन किया है। पिंकविला की रिपोर्ट अनुसार 29 साल बाद दोनों पहली बार साथ काम करते हुए दिखाई देंगे।

बीते दो साल से इस फिल्म को लेकर दोनों के बीच चर्चा हो रही है। इसे अब पूरी तरह से लॅाक कर दिया गया है। निर्देशक राहुल रॅाय के बेटे शिव रवैल इस फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी निभायेंगे। यह शिव रवैल की भी पहली फिल्म होगी। यशराज अपने 50 साल पूरे करने जा रहा है।
ऐसे में इस फिल्म की घोषणा के साथ सेलिब्रेशन किया जाएगा। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। गौरतलब है कि साल 2020 से लेकर 2022 तक दो साल के लिए अजय देवगन की फिल्मों की बुकिंग हो गई है। कोरोना के कारण कई फिल्में आगे टाल दी गई हैं। यहां देखिए डिटेल


Click it and Unblock the Notifications